सिधौली: जमौरा गांव में संदिग्ध अवस्था में बाग में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस की तहकीकात जारी है परिवार में मातम का माहौल है।