पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास की सुरक्षा में जुटे राजद समर्थक, सुरक्षा वापसी की मांग को लेकर आवास के बाहर धरना पर बैठे
पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास से सुरक्षा बलों की तैनाती हटाए जाने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। शनिवार से आवास के बाहर पहरेदारी कर रहे कार्यकर्ता रविवार सुबह करीब 11 बजे कुर्सियां लगाकर धरने पर बैठे नजर आए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आवास की सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं की जाती, तब तक वे इसी तरह