लातेहार: विश्व मलेरिया दिवस पर लातेहार में जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ
लातेहार: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को लातेहार में जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो के नेतृत्व में सदर अस्पताल से थाना चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोकथाम के प्रति शपथ दिलाई गई और इस वर्ष की थीम पर विस्तार से जानकारी दी गई