चित्तौड़गढ़ में चंदेरिया, पुठोली और रोलहेड़ा क्षेत्र के शराब ठेकेदारों ने बुधवार को आबकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी करीब 10 दुकानों की चाबियां विभाग को सौंप दीं। ठेकेदारों ने बताया कि वे पिछले एक साल से लगातार नुकसान झेल रहे हैं और दुकानें शुरू से ही घाटे में चल रही हैं।