अशोक नगर: अमोदा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, दबंगों की धमकी से परेशान वृद्ध किसान पहुंचा एसपी कार्यालय
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमौदा गांव निवासी वृद्ध किसान वीरसिंह अहिरवार ने अपनी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकियों से परेशान होकर बुधवार को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि सीमांकन होने के बाद भी गांव के कुछ दबंग लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।