सिराथू: सैनी इलाके में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बृहस्पतिवार के दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो सैनी इलाके का बताया जाता है।बताया जाता है कि एक ही रास्ते से दो पक्षों के निकलने को लेकर विवाद था जिसमें जमकर मारपीट हुई है।इस मारपीट में महिलाएं शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलवाया गया और समझा बुझा कर मामले को शांति कर दिया गया है।