फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पर गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को दबरई कोर्ट ने सुनाई दो वर्ष छह माह की सजा, 5000 रुपये जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर न्यायालय ने थाना उत्तर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए दो अपराधियों को मंगलवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट करीब पर 02 वर्ष 06 माह के कारावास और 5000-5000 रूपये जुर्माना लगाया है।