फिरोज़ाबाद: दो लाख से अधिक बकाया पर नगर निगम की कार्रवाई, रोशनगंज सहित कई क्षेत्रों में दुकानों और गोदामों पर हुई सीलिंग
नगर निगम द्वारा शहर के विकास और प्रशासनिक सुधारों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बकाया गृहकर और जलकर वसूली अभियान को तेज किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार शाम पांच बजे करीबन रोशनगंजए घेर खोखलए कैलाश नगर अट्टावाला क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुकानों और गोदामों पर सीलिंग की गई। इन परिसरों पर दो लाख से अधिक कर बकाया था।