गुमला: पालकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के मुर्गा मैदान के समीप 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान निराश कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती शुक्रवार को अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके नाक के ऊपर गहरी चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।