सदर: लखनऊ में चेन स्नैचिंग का खुलासा, 11 मुकदमों वाला शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 25, 2026 लखनऊ के जानकीपुरम और बीकेटी क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर आरोपी राजपाल उर्फ दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दो टूटी सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 21 जून को जानकीपुरम में महिला से चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।