मांडर: माण्डर के आवासीय विद्यालय से दो छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Mandar, Ranchi | Jun 19, 2026 माण्डर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टांगरबसली में संचालित कार्तिक उरांव एबीडीएम आवासीय विद्यालय से दो छात्र शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं परिजनों में चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 को सुबह करीब 7 बजे से विद्यालय में रह रहे दो छात्र अचानक गायब पाए गए। लापता छात्रों में...