गुना नगर: ए०बी० रोड गुना बायपास पर राजनैतिक चिन्ह की नेम प्लेट वाहन में लगी होने पर वाहन मालिक के विरूद्ध किया गया जुर्माना
ए०बी० रोड गुना बायपास पर एक वाहन में लगी राजनैतिक चिन्ह की नेम प्लेट के विरूद्ध कार्यवाही की गई। गुना के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र सिंह द्वारा FST दल की गठन के बाद कार्यवाही की गई। वाहन मालिक पर 500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया।