सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू चौधरी (25 वर्ष) पिता राजू चौधरी, निवासी झूलेलाल मंदिर के पास, बजरहा टोला, सतना के रूप में हुई है।