पिपरई: पिपरई पुलिस ने तारई गांव में सरकारी स्कूल के पास जुआ खेलने पर 11 लोगों पर मामला दर्ज किया
तारई गांव में सरकारी स्कूल के पास से पुलिस ने ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाने पर 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है, पिपरई पुलिस को रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग तारई गांव में सरकारी स्कूल के पास ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।