पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने समीर सिंह हत्या कांड में 50 हजार के इनामिया संदीप यादव के घर की मुनादी की
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को समीर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए न्यायालय के निर्देश पर मुनादी की कार्यवाही किया। पुलिस ने आरोपी 50 हजार के इनामिया संदीप सिंह के घर नोटिस चस्पा किया। बता दें कि मामूली विवाद में समीर सिंह नामक बालक को गोली मारकर हत्या के आरोप में संदीप यादव फरार चल रहा है।