पातेपुर: पातेपुर के मरूई पंचायत स्थित मंदिर का ताला काटकर चोरों ने भगवान के सामने से चुरा ले गए घंटी एवं दानपात्र, मची सनसनी।
पातेपुर के मरूई पंचायत स्थित माता मंदिर, हनुमान मंदिर तथा शिव मंदिर का ताला काट कर भगवान के सामने से ही चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने मंदिर से पीतल की घंटी तथा दानपात्र चुरा ले गए। इस संबंध में गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में लगे पीतल की बड़ी घंटी एवं दानपात्र चोरी की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर जुट गए थे। पुलिस को सूचना दी गई है।