सांगानेर: बगरू पुलिया के पास भीषण हादसा, केबिन में फंसे चालक का शव क्रेन से निकालकर मोर्चरी में रखा गया
जयपुर-अजमेर हाईवे-48 पर बगरू पुलिया के पास एक खड़े डंपर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के टक्कर मारने का मामला सामने आए हैं हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर सड़क किनारे ब्रेकडाउन होने के कारण खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का आगे का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।