बीसलपुर: ब्लॉक संसाधन कार्यालय बीसलपुर में मुख्यमंत्री का स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम लाइव प्रसारित हुआ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालय के छात्रों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लॉक संसाधन केंद्र बीसलपुर में किया गया।