मंझनपुर: चरवा इलाके में हुई हत्या मामले में एसपी ने मंझनपुर में बताया, छह लोगों की हुई गिरफ्तारी, विवेचना जारी
कौशांबी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने अपने कार्यालय मंझनपुर में शुक्रवार शाम पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को चरवा इलाके में एक हत्या हो गई थी।इससे संबंधित छ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।इससे संबंधित अन्य लोगों को विवेचना की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।