चांपा: चांपा के एक दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और ₹10 हजार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर के चांपा नगर के एक दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और 10 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, रजत अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और 10 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।