लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ समिति की बैठक, नवरात्रि में नौ दिवसीय पाठ का निर्णय
लोहरदगा श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम 5:30 बजे लोहरदगा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस का पाठ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।