अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर की सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधि के तहत सेवा बस्तियों में संचालित परिषद की पाठशाला कार्यक्रम निरंतर जारी है। भगवान बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार 6 बजे बड़ी खैरी पंचायत के कंपोस्ट कॉलोनी में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री (कॉपी–पेन) वितरित की गई।