उनियारा: विधायक राजेंद्र गुर्जर ने उनियारा क्षेत्र का दौरा किया, शौक सभा में हुए शामिल
Uniara, Tonk | Aug 1, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर शनिवार को उनियारा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। शनिवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इस दौरान अलीगढ़ कस्बे में पत्रकार अजय जैन के पिताजी के देवलोक गमन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सोप कस्बे सहित अन्य स्थानों का भी दौरा किया।