महोबा: श्रीनगर कस्बा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर कस्बा निवासी 24 वर्षीय शरीफ पुत्र वहीद नामक युवक ने बुधवार समय तकरीबन 1 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।