Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

LIVE: गुरुग्राम की कलश वंदन यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026

MORE NEWS

📢 पंजाब कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA बकाया पर हाईकोर्ट का फैसला, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

📢 पंजाब कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA बकाया पर हाईकोर्ट का फैसला, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026

CM नायब सैनी ने किया बड़े आयोजनों का ऐलान", श्री गुरु रविदास जी के प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रेसवार्ता

CM नायब सैनी ने किया बड़े आयोजनों का ऐलान", श्री गुरु रविदास जी के प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रेसवार्ता

Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026

कालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई श्रावण मास की विशेष आरती
कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त।
प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास की विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में नगरपरिषद की अध्यक्षा श्रीमती माफी ढांडा तथा मलकीत ढांडा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। नगरपार्षद श्रीमती रेखा शर्मा परिवार सहित आरती में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। अतिथियों का मंदिर में पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा तथा प्रधान यशेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने वेद मंत्रोच्चारण तथा शंख ध्वनि के बीच पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने भगवान कालेश्वर की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना के पश्चात आरती सम्पन्न करवाई। सभी अतिथियों को सभा की ओर से आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सावन मास में सोमवार की रात्रि को विशेष आरती का आयोजन किया जाता है। यह एकमात्र शिवालय है जहां पर नन्दी स्थापित नहीं है। उन्होंने बताया कि कालेश्वर की पूजा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण के मास में कालेश्वर की पूजा करने का विशेष महत्त्व है। रामपाल शर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में महाप्रतापी राजा रावण ने भगवान शिव की पूजा कर काल पर विजय का आशीर्वाद मांगा था। तब रावण ने कहा था कि इस आशीर्वाद के समय कोई साक्षी नहीं होना चाहिए। मान्यता अनुसार नंदी को कैलाश पर्वत पर छोडक़र भगवान शिव ने इसी स्थान पर रावण को काल पर विजय का आशीर्वाद दिया था।

कालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई श्रावण मास की विशेष आरती कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास की विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में नगरपरिषद की अध्यक्षा श्रीमती माफी ढांडा तथा मलकीत ढांडा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। नगरपार्षद श्रीमती रेखा शर्मा परिवार सहित आरती में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। अतिथियों का मंदिर में पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा तथा प्रधान यशेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने वेद मंत्रोच्चारण तथा शंख ध्वनि के बीच पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने भगवान कालेश्वर की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना के पश्चात आरती सम्पन्न करवाई। सभी अतिथियों को सभा की ओर से आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सावन मास में सोमवार की रात्रि को विशेष आरती का आयोजन किया जाता है। यह एकमात्र शिवालय है जहां पर नन्दी स्थापित नहीं है। उन्होंने बताया कि कालेश्वर की पूजा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण के मास में कालेश्वर की पूजा करने का विशेष महत्त्व है। रामपाल शर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में महाप्रतापी राजा रावण ने भगवान शिव की पूजा कर काल पर विजय का आशीर्वाद मांगा था। तब रावण ने कहा था कि इस आशीर्वाद के समय कोई साक्षी नहीं होना चाहिए। मान्यता अनुसार नंदी को कैलाश पर्वत पर छोडक़र भगवान शिव ने इसी स्थान पर रावण को काल पर विजय का आशीर्वाद दिया था।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026

*लायंस क्लब ने दुःखभंजन महादेव मंदिर में आयोजित कांवड़ शिविर में लगाया विशाल भंडारा*
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब द्वारा दु:खभंजन महादेव मंदिर में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में कावड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचकर लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। लायंस क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मन्नी सग्गू ने बताया कि श्रावण माह में देशभर के अलग अलग हिस्सों से शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  में भी इन शिव भक्तों हेतु जगह जगह शिविर आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में दुःखभंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में लायंस क्लब द्वारा कांवड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों से शिव भक्तों को पूड़ी, छोले, कड़ाही पनीर, खीर, फल फ्रूट आदि वितरित किए गए। शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम.के. मोदगिल एवं अन्य पदाधिकारियों ने लायंस क्लब की टीम को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर राकेश अरोड़ा, दीपक चोपड़ा, आशीष मल्होत्रा, हरदीप संजू, विवेक भारद्वाज डब्बू, प्रतीक सुधा, विपिन शर्मा, टाइगर चौधरी, सुमित बंसल, गगन सुधा, सन्नी मरवाहा, गोरा मान, साहिल शर्मा, राजीव मेहता, वीरेंद्र कालड़ा आदि मौजूद रहे।

*लायंस क्लब ने दुःखभंजन महादेव मंदिर में आयोजित कांवड़ शिविर में लगाया विशाल भंडारा* कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब द्वारा दु:खभंजन महादेव मंदिर में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में कावड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचकर लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। लायंस क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मन्नी सग्गू ने बताया कि श्रावण माह में देशभर के अलग अलग हिस्सों से शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी इन शिव भक्तों हेतु जगह जगह शिविर आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में दुःखभंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में लायंस क्लब द्वारा कांवड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों से शिव भक्तों को पूड़ी, छोले, कड़ाही पनीर, खीर, फल फ्रूट आदि वितरित किए गए। शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम.के. मोदगिल एवं अन्य पदाधिकारियों ने लायंस क्लब की टीम को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश अरोड़ा, दीपक चोपड़ा, आशीष मल्होत्रा, हरदीप संजू, विवेक भारद्वाज डब्बू, प्रतीक सुधा, विपिन शर्मा, टाइगर चौधरी, सुमित बंसल, गगन सुधा, सन्नी मरवाहा, गोरा मान, साहिल शर्मा, राजीव मेहता, वीरेंद्र कालड़ा आदि मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026