*लायंस क्लब ने दुःखभंजन महादेव मंदिर में आयोजित कांवड़ शिविर में लगाया विशाल भंडारा*
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब द्वारा दु:खभंजन महादेव मंदिर में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में कावड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचकर लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। लायंस क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मन्नी सग्गू ने बताया कि श्रावण माह में देशभर के अलग अलग हिस्सों से शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी इन शिव भक्तों हेतु जगह जगह शिविर आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में दुःखभंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में लायंस क्लब द्वारा कांवड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों से शिव भक्तों को पूड़ी, छोले, कड़ाही पनीर, खीर, फल फ्रूट आदि वितरित किए गए। शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम.के. मोदगिल एवं अन्य पदाधिकारियों ने लायंस क्लब की टीम को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर राकेश अरोड़ा, दीपक चोपड़ा, आशीष मल्होत्रा, हरदीप संजू, विवेक भारद्वाज डब्बू, प्रतीक सुधा, विपिन शर्मा, टाइगर चौधरी, सुमित बंसल, गगन सुधा, सन्नी मरवाहा, गोरा मान, साहिल शर्मा, राजीव मेहता, वीरेंद्र कालड़ा आदि मौजूद रहे।