रफीगंज: पौथू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दलबीघा से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी किए गए गिरफ्तार
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गुप्त सूचना एवं न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में पौथू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलबीघा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शंभू यादव, पिता- रामू यादव एवं अजय यादव।