कुचायकोट: थाना क्षेत्र के बघउच गांव में एक बालू लदा टेलर और एक बोलेरो के बीच हुआ टकर। बोलेरो सवार सभी सुरक्षित
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बघउच गांव में एक बालू लदा ट्रेलर और एक बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। हालांकि राहत की बात यह रहा की बोलेरो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद से घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बुधवार को सुबह 7 बजे दी गई।