पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 19 में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पंचकूला के सेक्टर 19 में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में योगेश ने बताया है कि मेरी बहन सोनीपत गई हुई थी और मैं अकेला घर में रह रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं घर से काम के लिए गया था पीछे से अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर घर से जेवरात और कैश चोरी कर लिया गया है।