पूरनपुर: खमरिया पट्टी में धारदार हथियार से महिला पर हमला, किया गया जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी बंटू पुत्र खेमकरण ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया।