बाल और मानव तस्करी रोकने के लिये परबलपुर थाना में बैनर लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
परबलपुर थाना में बैनर लगाकर बाल और मानव तस्करी को रोकने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है. परबलपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद अवू तालिव अंसारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.ट्रैफिकिंग की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एवं आरपीएफ हेल्प लाइन 182 पर संपर्क कर सकते हैं.