अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में परवलपुर बाजार में गाजे बाजे के साथ निकाला गया जुलूस
अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आज सोमवार को परवलपुर बाजार में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में शामिल श्रद्धालू महिला पुरूष नाचते गाते परवलपुर बाजार का भ्रमण कर रहे थे. इस दौरान श्रीराम के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति के रंग में डूब गया और लोगों का उत्साह सिर चढकर बोल रहा था.