22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर परवलपुर बाजार में निकाला गया फ्लैग मार्च
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर आज रविवार को परवलपुर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च के माध्यम से बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने लोगों से कहा कि अगर कोई असमाजिक तत्व क्षेत्र में अशांति फैलाता है तो उसकी सूचना तुरंत दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.