सीएसपी संचालकों एवं ग्राहकों के साथ अप्रिय घटना पर नियंत्रण के लिए परवलपुर थाना में की गई बैठक
शनिवार को सीएसपी संचालकों एवं ग्राहकों के साथ अप्रिय घटना पर नियंत्रण के लिये परवलपुर थाना में बैठक की गयी. बैठक के दौरान परवलपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद अवू तालिब अंसारी ने सीएसपी संचालकों से कहा कि अगर बैंक से सीएसपी तक बहुत ज्यादा रूपये ले जाते हैं तो इसकी पूर्व सूचना थाना को दें ताकि आपको सुरक्षा प्रदान की जा सके.