परवलपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
आज गुरूवार को परवलपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. मौके पर कॉमरेड प्रमोद यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन पांच गारंटी आंदोलन के तहत किया गया है और इस दौरान सरकार एवं जिला प्रशासन से गरीबों को पक्का मकान देने आदि की मांग की गयी है.