पिपरिया: पिपरिया प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर 16 से 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना हेतु प्रगणना एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल तक पिपरिया प्रखंड के मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल वलीपुर चलेगा. BDO रितु रंजन कुमार ने शनिवार अपराह्न 6:50 बजे इसकी जानकारी दी. यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच में दिया जाएगा. नोडल पदाधिकारी BAO विजय राज होंगे.