पीडीए के जोरदार प्रदर्शन की मुख्य क़बरेज
पीडीए मार्च निकालकर सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पीडीए मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जैनाथ उत्सव भवन से शुरू हुआ मार्च पुलिस लाइन, रमईपट्टी और कचहरी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
वहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका
मार्च के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी रथयात्रा भी निकाली गई। सपा नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश चौरसिया, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, आदर्श यादव, ज्योति आनंद त्रिपाठी, अशोक सिंह मुन्ना, इलियास खान, नसीम खान, जगदम्बा सिंह पटेल, अशोक यादव, रंजीत फोजी, विवेक कुशवाहा, जगदीश्वर सिंह, आकाश यादव, विशाल यादव, रमाकांत यादव संजय चौरसिया, गुड्डू यादव अभिषेक दूबे,सलीम बादशाह, अन्नू त्रिपाठी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
फोटो by / today mirzapur news
#मिर्जापुर #समाजवादीपार्टी #PDAमार्च #पीडीएमार्च #सपा #चुनावआयोग #ज्ञानेशकुमार #मताधिकार #लोकतंत्र #कलेक्ट्रेट #मिर्जापुरन्यूज #TodayMirzapurNews