सदर: 70 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला समेत 5 तस्करों को दबोचा, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई
Sadar, Lucknow | Jul 8, 2026 अलीगढ़ में एएनटीएफ की आगरा ऑपरेशनल यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 846 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 करोड़ रुपये है, बरामद की गई। साथ ही दो स्कूटी और 4.40 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।