खबर प्रकाशित होने के बाद पत्रकार को कथित धमकी, भीनमाल में वायरल ऑडियो को लेकर चर्चा तेज...
सूत्रों के अनुसार, अपनी कथित नाकामियों से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और भीनमाल के पत्रकार विक्रम राठी के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पत्रकार को कथित रूप से धमकी दी गई। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पत्रकार जगत और सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Sanchore, Jalor | Jun 25, 2026