कोल: AMU में VC से मिलने जा रहे छात्रों को AMU प्रशासन ने रोका, छात्रों व प्रशासन के बीच हुई झड़प व धक्का-मुक्की
Koil, Aligarh | May 11, 2024 AMU में 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा से हटाये गए इस्लामिक चैप्टर को वापस लाने की मांग लेकर VC से मिलने जा रहे एएमयू छात्रों को प्रशासन ने गेट पर रोक दिया। VC से न मिलने देने के विरोध में छात्रों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद एएमयू प्रशासन व छात्रों के बीच झड़प और धक्का मुक्की भी हो गई। भीषण गर्मी में वाइस चांसलर से मिलने के लिए छात्रों का हंगामा चलता रहा।