कोल: गोलिया नगला के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 11, 2024 थाना गंगीरी के गांव गोलिया नगला के निकट बाइक सवार युवक को स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव रातरोई निवासी 27 वर्षीय वीरपाल शुक्रवार रात्रि अपनी मोटरसाइकिल से किसी निजी काम से जा रहे थे। गोलिया नगला के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।