कोल: माती बसईं में पूजा करने गए अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 11, 2024 थाना गोंडा के गांव माती बसईं में पूजा करने गये अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 54 वर्षीय वीरपाल शर्मा रोजाना की तरह आज सुबह पूजा करने के लिए गांव से बाहर मंदिर पर गए थे। वीरपाल ने मंदिर पर पूजा की और उसके बाद मंदिर से आगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।