कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत दबंगों ने कारखाना मालिक से अवैध वसूली की मांग की, पीड़ित पहुंचा थाने
Koil, Aligarh | May 11, 2024 दबंगों द्वारा कारखाना मालिक से अवैध वसूली की मांग का मामला सामने आया है। कारखाना मालिक ने बताया कि रुपए न देने पर उक्त दबंग लोग कारखाने से जबरदस्ती मशीनों को ले जा रहे थे। जब कारखाना मालिक ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। इस संदर्भ में कारखाना मालिक के द्वारा शनिवार करीब 2:00 बजे उक्त लोगों की पुलिस से शिकायत की है।