जलालाबाद: जलालाबाद तहसील दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
जलालाबाद तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रभात राय ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव भी मौजूद रहीं। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए