बक्सर: पटना में संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज, बक्सर सांसद बोले- संवेदनहीन सरकार का अभिमान जल्द होगा चकनाचूर
Buxar, Buxar | Sep 11, 2025 पटना में संविदाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता सह बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपने सोशल मिडिया हैंडल पर लाठीचार्ज का विडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पटना में अपनी जायज़ मांगों को लेकर संविदा कर्मी बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी आवाज़ सुनने के बजाय बीजेपी ने पुलिस भेजकर उन पर लाठीचार्ज करवाया है।