बक्सर: नगर की छुमंतर गली बनी बच्चों के लिए आनंददायक, गंगाजल में स्नान कर लोग उठा रहे हैं आनंद
Buxar, Buxar | Sep 11, 2025 गंगा के जलस्तर से एक तरफ लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ छोटे बच्चों के लिए आनंद का सौगात बन गया है. ऐसा ही नगर का एक मोहल्ला छुमंतर गली में मां गंगा का जल बच्चों के लिए सौगात बन गया है, जबकि यह लोगों के लिए समस्या बनी हुई है. लोगों को अपने निजी कार्यों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है. गली में 3 से 4 फीट पानी जमा हो गया है.