महोबा: बछेछर गांव में युवक ने खाया जहर, झांसी ले जाते समय रास्ते में युवक की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुर के पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी जैतपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।