खलीलाबाद: सुपा गांव में मस्जिद बनाने आए राजगीर मिस्त्री बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, दाहिना हाथ हुआ फैक्चर, इलाज जारी
सुपा गांव में मस्जिद बनाने आया राजगीर मिस्त्री धर्मपाल सिंह पुत्र राजाराम सिंह झीन खाल बंजरिया मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसमें उनका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया।परिजन घायल को खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल नवादा के थाना हिलारी का रहने वाला है।