मिर्ज़ापुर: शिवपुर विंध्याचल वृद्ध आश्रम के पास शॉर्ट सर्किट के कारण स्कॉर्पियो में लगी आग
विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर वृद्धाश्रम के पास सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे शॉर्ट सर्किट से स्कॉर्पियो जलने लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से उसमें सवार सभी लोगों को सकुशल बचा लिया गया। स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद जलने का वीडियो सामने आया है।