मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की गई।
प्रशासन ने बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक, सोशल मीडिया निगरानी, ड्रोन कैमरों से निगरानी, फ्लैग मार्च तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत एवं नगर निकायों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मुहर्रम को शांति, भाईचारे एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
@iprdbihar
@begusarai_police
#begusarai